Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा में अगामी 1जुलाई 2026से28जुलाई 2026तक विभिन्न विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों तथा सुपरवाइजरों की भर्ती आयोजित की जा रही है।इस सबंध में जिला विकास अधिकारी(DDO) एसके पन्त ने जानकारी दी है। कि जनपद के विकास खण्डों(ब्लाकों) में सुरक्षा जवानों एवं सुपरवाईजरों की भर्ती मेलों का आयोजन प्रस्तावित है।जिसके लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 9वीं- 10वीं उत्तीर्ण सुरक्षा जवान हेतु तथा 12वीं उत्तीर्ण सुपरवाईजर हेतु है।जबकि आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित है।अभ्यार्थी की ऊचाई न्यूनतम 168Cm सुरक्षा जवान हेतु तथा 170 Cmसुपरवाईजर हेतु व वजन न्यूनतम 55 kg से 90kg रखा गया है।सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर के कुल 500 पदों हेतु भर्ती मेलों में प्रतिभाग कर सकते है। पंजीकरण शुल्क ₹350 ऑनलाईन निर्धारित है। जो कि शिविरों के दौरान केवल चयनित अभ्यर्थियों से लिया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण एसआईएस(SIS) ट्रैनिंग एकैडमी देहरादून में दिया जायेगा।प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थियों से ₹ 10,500 प्रशिक्षण अवधि 1 माह तथा सुपरवाईजर पद हेतु ₹ 40,500 एवं प्रशिक्षण 2माह प्रशिक्षण शुल्क लिया जायेगा तथा भोजन, आवास तथा वर्दी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण के पश्चात ₹ 15हजार से 30हजार तक वेतन दिया जायेगा। डीडीओ ने बताया है कि भर्ती कार्यक्रम 1 जुलाई से 02 जुलाई को विकासखण्ड हवालबाग में, 3 जुलाई व 4 विकासखण्ड ताकुला में, 6 जुलाई व 7 जुलाई को विकासखण्ड धौलादेवी ,8 जुलाई व 9 जुलाई क विकासखण्ड भैसियाछाना में, 10 जुलाई से 13 जुलाई, को विकासखण्ड लमगड़ा में, दिन 14 जुलाई व 15 जुलाई, 2026 तक विकासखण्ड ताड़ीखेत,17 जुलाई व 18 जुलाई को विकासखण्ड द्वाराहाट, 20 जुलाई व 21 जुलाई विकासखण्ड चौखुटिया 22 जुलाई व 23 जुलाई, विकासखण्ड भिकियासैंण,24 जुलाई से 25 जुलाई विकासखण्ड स्याल्दे में एवं द 27 जुलाई व 28 जुलाई विकासखण्ड सभागार सल्ट में आयोजित किया है।सभी विकास खण्डों में भर्ती कार्यक्रम सबंधित विकास खण्ड मुख्यालय सभागारों में सम्पन्न होगा।
