Sangam Today News/- देहरादून/- उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीबीआरसी पुरूषोत्तम ने गुरूवार को जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों के तहत 29मई 2026से 7जून 2026तक गणना पपत्र की प्रिंटिंग, कर्मचारियों का प्रशिक्षण,, 8जून से 7जुलाई 2026 तक बीएलओ घर घर जाकर गणना पपत्र का वितरण तथा संकलन करने का कार्य करेंगे।तथा उत्तराखण्ड में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जायेगा।साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।बताया गया है कि उत्तराखण्ड में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 BLAs की तैनाती कर दी गई है।बताया गया है कि उत्तराखंड में 1जुलाई2026की अहर्ता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया सम्पन्न होगी।इस अभियान के सबंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वीके जोगदण्डे ने प्रेस ब्रीऱिंग की है।

