Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व सैनिक संगठन के सहयोग से आर्मी हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर


Sangam Today News/- 
अल्मोड़ा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैण (CHC Bhikiyasen) में शनिवार को सैनिक संगठन भिकियासैंण के सहयोग से आर्मी हास्पिटल रानीखेत ने पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। जिसमें 107 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।जिसमें 12 दंत रोगीयों और 37 नेत्र रोगियों की भी जॉच हुयी।। यहां डॉ मेजर भरत बढ़ाना , डॉ मेजर वानी प्रिया , डाक्टर मेजर रोहन राजपूत ( हैड़ाखान नेत्र चिकित्सक रानीखेत ) आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं जॉचें की। सैनिक संगठन अध्यक्ष आनन्द सिंह कड़ाकोटी ने आर्मी हास्पिटल की मेडिकल टीम,सहयोगियों,पूर्व सैनिकों का आभार जताया है।इस मौके पर संगठन के संरक्षक राजे सिंह ,मोहन सिंह ,गिरधर सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।