Sangam Today News/-
अल्मोड़ा/- चौखुटिया तहसील अंतर्गत अटूट आस्था से जुड़े मासी भूमिया मंदिर का शनिवार को कलश यात्रा के साथ 2जिवसीय भूमिया देवता वार्षिक दिवस समारोह का कार्यक्रम शुरू हो गया है।इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा मौजूद रही। उन्होंने इस मौके पर मंदिर सौंदर्यीकरण हेतु ₹3लाख की घोषणा की है। यहां दिल्ली से पहुंचे काला चौना के संगठन ने भंडारा लगा कर पूजा अर्चना की। नमामि गंगे सांस्कृतिक मंच, अनेक लोक कलाकारों स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजनों की प्रस्तुति दी गई।साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु ने मंदिर परिसर से बाजार होते हुए रामगंगा तक कलश यात्रा निकाली गई ।भूमिया बाबा की जय कारे के साथ मंदिर परिसर वापस पहुंचकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह हुआ। युवा संगठन काला चौना के सदस्यों ने दिल्ली से पहुंचकर भंडारे का आयोजन किया ।
भूमिया दिवस पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेवती देवी, जेष्ठ प्रमुख जितेन्द्र बंगारी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष भूपाल बोरा, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता वर्मा, सरस्वती किरोला, मंदिर समिति अध्यक्ष रामस्वरूप मासीवाल, गेवाड़ विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र नेगी,धीरज रावत,नंदकिशोर, हरीश मैनाली, कांता रावत, तनुजा बिष्ट, देवकी रावत,महेश लाल वर्मा, दिनेश मासीवाल, धीरेंद्र रावत, नंदकिशोर मासीवाल, चंदन बिष्ट, गोपाल मासीवाल, प्रधान मासी दया मासीवाल, मेला समिति अध्यक्ष गजेंद्र बिष्ट, खीमानंद कबडवाल, शंकर सिंह बिष्ट, शंकर जोशी, गोपाल गिरी, विपिन शर्मा,किशनानंद,अरबिंद बिष्ट, जानकी देवी सहित क्षेत्र के अनेकों पंचायत जनप्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

