Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड: विभिन्न विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, करोड़ों की धनराशि स्वीकृत


Sangam Today News/- 
देहरादून /- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में चल रही विकास योजनाओं को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत बुनियादी ढांचे, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
 विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को स्वीकृति
राज्य के कई क्षेत्रों में निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।
ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के शेष कार्यों हेतु ₹79.87 लाख
खटीमा में शहीद स्थल पर शेड निर्माण के लिए ₹20.41 लाख
टिहरी के धनौल्टी क्षेत्र के ग्राम विराड़ में नाग देवता मंदिर के निर्माण व सौंदर्यीकरण हेतु ₹49.86 लाख
देवप्रयाग क्षेत्र के सूर्य देवी मंदिर (पलेठी बनगढ़) के सौंदर्यीकरण हेतु ₹98.59 लाख
पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के दांतू गांव में ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार के लिए ₹35 लाख
 प्रशासनिक संस्थानों के लिए बजट जारी
राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के लिए ₹2.75 करोड़
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए ₹7.57 करोड़
 सुरक्षा विभागों को भी मिला बजट
पुलिस विभाग के विभिन्न अधिष्ठानों के लिए ₹35.74 करोड़ (प्राविधानित राशि का 50%) जारी
होमगार्ड्स विभाग के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
 शिक्षा क्षेत्र में बड़ी राहत
Right to Education Act के तहत निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त के रूप में ₹84.89 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी गई है।