Sangam Today News/-
Almora/- अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत 5 खण्ड विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत सुंदर सिंह दरियाल का ब्लाक हवलबाग से चौखुटिया,संतोष जेठी का द्वाराहाट से हवलबाग, ममता कार्की का चौखुटिया से धौलादेवी,निवेदिता खुल्बै का लमगड़ा से द्वाराहाट, रोहित शर्मा का धौलादेवी से लमगड़ा स्थानांतरण किया गया है।

