Sangam Today News/-
देहरादून/-अगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) की तैयारियों का आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है।इस दौरान उत्तराखंड के सभी जनपदों के रेखीय विभागों ने मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं व उनसे निपटने के लिए की गयी तैयारियों की जानकारी दी गयी है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी रेखीय विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरए,(SDRF) एनडीआरएफ (NDRF)एवं अन्य एजेंसियां पूर्ण समन्वय के साथ अलर्ट मोड में कार्य करे। साथ ही निर्देश दिए कि संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण जैसे हाई कैपेसिटी पम्प, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण एवं संचार संसाधन पूरी तरह कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रहें। बैठक में उपाध्यक्ष, सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग विनय कुमार रुहेला, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्विनोद कुमार सुमन, सचिव सी रविशंकर, सचिव रणवीर सिंह चौहान, सचिव आनंद स्वरूप, आईजी(IG) कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी फायर सुनील मीणा, एससीईओ(SCEO) प्रशासन महावीर सिंह चौहान, एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान सहित अनेकों अधिकारी मौजूद रहे।

