Ticker

6/recent/ticker-posts

बाइक में सवार महिला सहित दो लोगों के कब्जे से पुलिस ने गांजा बरामद कर किया गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
Bhikiyasean/-थाना भतरौजखान (अल्मोड़ा) अंतर्गत जैनल- भिकियासैंण मोटर मार्ग पर  चौकी भिकियासैण के निकट तिराहे पर थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ चैकिंग चैकिंग अभियान पर थे। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष को मोटरसाइकिल संख्या- UK06U-1520 पर 5.124 किग्राम अवैध गाँजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर FIR NO-07/26 धारा-08/20/60 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों मे सरवन सिंह उम्र- 26 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी- वार्ड न0-01, मौहल्ला- रमपुरा, थाना- काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर।परमजीत कौर उम्र-38वर्ष पत्नी- सुरजीत सिंह निवासी-वार्ड न0-01, मौहल्ला- रमपुरा, थाना- काशीपुर, जनपद ब उधम सिंह नगर बताये गये हैं। बरामद गांजा कीमत ₹1,28, 100आंकी गयी है।