Ticker

6/recent/ticker-posts

सिद्धेश्वर बाबा के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा, विधायक जीना भी रहे उपस्थित

 Sangam Today News/-
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 13 मई से 14 को प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कार्यक्रम के पहले दिन ढोल नगाड़े और धर्म पताकाओं के साथ कलस यात्रा निकाली गई। सम्पूर्ण मानिला क्षेत्र की जनता ने, विशेषकर महिलाओं नें इस धार्मिक यात्रा में बड़कर सिरकत की ।वहीं कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र के विधायक महेश जीना भी मोजूद रहे।
  प्राणप्रतिष्ठा का यह आयोजन समस्त क्षेत्रीय जन एवं श्री सिद्धेश्वर महादेव जी समिति तथा श्री रामलीला रंगमंच समिति के सहयोग से किया जा रहा है । 
  मानिला क्षेत्र के प्रसिद्ध माँ मानिला देवी मंदिर से ढोल नगाड़े और भगवान शिव के जयकारों के साथ कलश यात्रा रथखाल बाजार से क्षेत्र भ्रमण करते हुए श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर पहुंची ।
माँ मानिला देवी मंदिर मे विधि पूर्वक प्रातः कलश पूजन के साथ यात्रा प्रारंभ हुई । जिस दौरान संत महात्माओं, और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा । इसी दौरान सिद्धेश्वर धाम मंदिर में मूर्ती स्थापना से पूर्व नई मूर्तियों को शोभा यात्रा मे नगर भ्रमण भी कराया गया । कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर शिव के जयकारों के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और शिवमय हो गया । 
मंदिर प्रांगड़ में कलश यात्रा के आगमन के उपरांत विधिवध गणेश पूजन हुआ। जिस दौरान मांगलिक गीतों और भजन-कीर्तन इत्यादि से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं दोपहर मे सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

    वहीं गुरुवार दिनांक 14 मई को नित्य क्रम पूजा अर्चना, प्रतिष्ठा विग्रह पूर्णाहुति, संत पूजन, कन्या पूजन एवं विप्र पूजन के साथ महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परम संरक्षक नागा बाबा श्री गंगा गिरि महाराज उपस्थित रहेंगे।