Sangam Today News/-
उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग ने जिला-स्तरीय चेतावनी जारी की है। 26 और 27 अप्रैल को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।
वहीं 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कुमाऊं मंडल के कई जिलों जैसे नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
28 और 29 अप्रैल को भी प्रदेश के पर्वतीय और कुछ मैदानी जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी तेज हवाओं और गर्जन के साथ मौसम बिगड़ सकता है।
30 अप्रैल को भी कई इलाकों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जहां तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा अधिक हो सकता है।

