Almora/- SSP अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने ₹ 2लाख23हजार की अवैध स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी /ANTF के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान अल्मोड़ा के धारानौला बाजार क्षेत्र से एक युवक के कब्जे से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -43/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत FIR पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार युवक विक्रम बोरा उर्फ विक्की 22 वर्ष पुत्र राजेन्द्र बोरा ग्राम डुंगरी,पेटशाल थाना धौलछीना ( अल्मोड़ा) निवासी है।तथा बरामद 7.44 gm स्मैक की कीमत ₹ 2,23,200 आकी गयी है।

