Sangam Today News/-
रामलीला कमेटी ककलासों के तत्वावधान में ब्लाक भिकियासैण (Almora) अंतर्गत जीनापनी में आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंबर और परशुराम लक्ष्मण संवाद देखने भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।राम की भूमिका निभा रहे हर्षित गड़ाकोटी ने अपने गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से धनुष प्रत्यंचा चढ़ा सीता से स्वयंबर रचाया।
धनुष भंजन के बाद परशुराम की भूमिका निभा रहे चंद्र शेखर तिवाड़ी शंखध्वनि के साथ ,क्रोधानल लिए जनक दरबार में पहुंचे जहां लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे ईश्वर असवाल और परशुराम के मध्य रोचक संवाद ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
जनक की भूमिका में प्रताप गड़ाकोटी ने अपनी पुत्री सीता सहित चारों पुत्रियों का विवाह राजा दशरथ के चारों पुत्रों से संपन्न करवाया।इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध प्रस्तुति भी दी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी गौरी दत्त जोशी ,सेवानिवृत्त एसएसबी सेनानायक स्वयंसेवक दीप पांडे तथा विशिष्ट अतिथि नगर अध्य्क्ष विश्व हिंदू परिषद नवल पांडे ने , गंधर्व गिरी महाराज ,रामलीला कमेटी अध्यक्ष,संजय गड़ाकोटी,बीडीसी सदस्य दीपक करगेती,ललित बिष्ट,बीरेंद्र बिष्ट,गोधन सिंह असवाल, सुरेंद्र गड़ाकोटी,आनन्द रावत,महिपाल सिंह गड़ाकोटी,दर्शन असवाल,गणेश शर्मा,दीपक कड़ाकोटी,लक्ष्मण राम,मनोहर गड़ाकोटी,देवेंद्र मावड़ी, ललित गड़ाकोटी,बलवंत मनराल आदि मौजूद रहे।मंच संचालन संजय गड़ाकोटी व दीपक करगेती ने किया।

