Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत सल्ट व स्याल्दे सहित गढ़वाल को जोड़ने वाला डोटियाल-बाजखेत-चम्पानगर 34kM मोटर मार्ग के खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। मोटर मार्ग पर वर्षों से डामरीकरण नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।धनगढी पुल संघर्ष समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा, पंकज, राजेन्द्र रावत, चंदन सिंह, ज्ञान सिंह, हरीश राम, श्यामलाल आदि का कहना है कि बीते वर्ष नवम्बर माह में हुये जनआंदोलन के बाद भी पीडब्ल्यूडी व सरकार ने अनदेखी की है। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम जनता, मरीजों, छात्रों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार- बार मांग उठाने और आंदोलन करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा नहीं किया गया, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार -प्रशासन की होगी।

