Ticker

6/recent/ticker-posts

कार और ट्रक की भिड़ंत, पांच लोग घायल


Sangam Today News/- 
भिकियासैंण। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में नौला के पास सोमवार को कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना रविवार देर शाम की है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चौखुटिया क्षेत्र के पन्याली गांव की ओर जा रही अर्टिगा कार की नौला के पास एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार प्रकाश पांडे (68), भगवती देवी (65), चालक संजीव कुमार (52), इरफान सैफी (35) और अमान (21) घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना पर एसआई संजय जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार की छत पर काफी सामान रखा हुआ था। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।