Sangam Today News/-
Almora/- अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत मासी (चौोखुटिया)में ऐतिहासिक, पौराणिक और व्यापारिक सोमनाथ मुख्य मेले का सोमवार को रामगंगा नदी में पत्थर फेंकने की रस्म अदा करने के साथ आगाज हुआ।रस्म अदायगी के साथ दोनों आलों के मेलार्थी मेला ढोल नगड़ों व निशाणों के साथ मेला स्तल पर पहुंचे।देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमो व झो़ड़ा गायन की धूम ही।बड़े बुजुर्गों के अनुसार लगभग सवा तीन सौ वर्षो से लगने वाले सात दिवसीय सोमनाथ और रविवार सायं के सल्टिया मेले को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा।
सोमवार को रस्म अदायगी में दर्जनों ग्राम पंचायतों के मेलार्थी सज धज कर बाजे- गाजे के साथ रामगंगा नदी तट पर बारी- बारी से पहुंचे। मेले में अपनी बारी के अनुसार कनौणी आल के थोक से जुड़ी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने परम्परा के अनुसार नगाड़े-निशानों के साथ रामगंगा के पश्चिम छोर से नदी में पत्थर फैककर रस्म अदायगी की गई।बाद में मासीवाल आल ने भी यहीं परम्परा पूर्वी छोर से दोहराई गई।अगले वर्ष मासीवाल आल से पहले यह रस्म निभाई जायेगी।सात दिवसीय मेले का समापन 17 मई को होगा।इस दौरान झोडा, चाचरी,भगनौल सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सोमनाथ मुख्य मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न लोक कलाकारों स्थानीय गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही व ब्लाक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त जोशी ने किया।मंच पर लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी ने टक टकाटक कमला.. नैनीताल की मधुली... ओ कफुवा तू डानाउरा.. रैफल मेरी कानिमा.. आदि गानों की प्रस्तुति पर मेलार्थियों की खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा दीपेश देवताल ने हिट मधुली मासी बाजार.. लच्छू पहाडी एंड पार्टी ने हास्य व्यंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।


