Sangam Today News/- मानिला के सिद्धेश्वर धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन मूर्ति स्थापना और यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनता ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर इसके साक्षी बने और प्रसाद ग्रहण किया ।
अल्मोड़ा जनपद के मानिला क्षेत्र में इन दिनों भक्तिमय माहौल है। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सिद्धेश्वर धाम मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बीते दिन 14 मई को सम्पन हुआ । प्राण प्रतिष्ठा के दो दिवसीय कार्यक्रम मे संतों और भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। पहले दिन कलश यात्रा मानिला देवी मंदिर से प्रारंभ होकर रथखाल नगर भ्रमण करते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची। दोपहर मे भंडारे के उपरांत, भजन संध्या का आयोजन हुआ वहीं रात्री जागरण मे भक्तिमय गीतों के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ ।
दूसरे दिवस के कार्यक्रम मे विधिवध पूजा अर्चना के उपरांत मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गई। निरंतर मंत्रोचारण के साथ नई मूर्तियों समेत, शिवलिंग की स्थापना मंदिर में की गई । मंदिर प्रांगड़ मे विशाल यज्ञ के उपरांत, दोपहर मे क्षेत्र की सम्पूर्ण जनता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित हुए। नव निर्मित मंदिर के शिल्प की श्रद्धालुओं ने प्रशांश की और मंदिर का नए रूप मे निर्मित भवन जो की आधुनिक और पुरातन का समन्वय है, चर्चा और सराहना का विषय बना रहा।
मंदिर के नव निर्मित स्वरूप और प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त क्षेत्रीय जन एवं विशेषकर श्री सिद्धेश्वर महादेव जी समिति तथा श्री रामलीला रंगमंच समिति के सहयोग से संपन्न हुआ ।



