Sangam Today News/-
सल्ट(Almora)/-अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सल्ट विधान सभा अंतर्गत इकूखेत में उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया।इस मौके पर विचार गोष्ठी में श्रमिकों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तथा श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
जिसमे समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, संविदा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कार्यरत भी श्रमिकों को नियमित कर वेतनभोगी बनाया जाने,साप्ताहिक अवकाश देने आदि की मांग की है।इस मौके पर मौजूद लोगों ने श्रमिकों की मागों की निराकरण की मांग केंद्र व प्रदेश सरकार से करते हुये नारेबाजी की।कार्यक्रम में उत्तराखंड जनकल्याण समिति के संयोजक सुनील टम्टा,प्रधान सुनीता देवी, ब्लॉक अध्यक्ष, भोजन माता संगठन पुष्पा देवी , राज्य आंदोलनकारी राजेन्द्र नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता तुलसी राम, आनंद राम, सुल्तान सिंह, कविता देवी, सावित्री देवी, गोविन्दी देवी, सौणी देवी, तुलसी देवी, गीता देवी, दिक्का देवी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

