Sangam Today News/-
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी जारी कर दी है। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से जारी किया गया है, जिसमें ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्र के अनुसार स्कूल समय में संशोधन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार,
ग्रीष्मकालीन सत्र (1 अप्रैल से 30 सितंबर) में विद्यालय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक संचालित होंगे।
वहीं शीतकालीन सत्र (1 अक्टूबर से 31 मार्च) में स्कूल सुबह 8:50 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक चलेंगे।
पीरियड और अवकाश की समय व्यवस्था
नई समय-सारिणी के तहत:
प्रार्थना सभा 20 मिनट की होगी
प्रत्येक कक्षा (पीरियड) 40 मिनट का निर्धारित किया गया है
मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी 40 मिनट का रहेगा
पहले के आदेश में संशोधन
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन वर्ष 2018 में जारी पूर्व आदेश में आंशिक बदलाव के रूप में लागू किया गया है। अन्य सभी शर्तें पूर्व की तरह ही प्रभावी रहेंगी।

