Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर आपरेशन प्रहार तेज हो गया है।पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।जिसके तहत 7बाइकों को सीज कर दिया है। रविवार को जनपद भर में चलाये गये सघन वाहन चैकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार एवं थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 2 कारों में लगी काली फिल्म (Black Film)
को मौके पर हटवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गयी। जबकि थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिं ह द्वारा थाना क्षेत्र में खतरनाक ढ़ग से रैश ड्राईविंग करते हुए वाहन को सीज किया। प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा* ने बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 6 बुलेट मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गए। इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मासी सतेन्द्र यादव ने 1 मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर पाया। इन मोटरसाइकिलों से अत्यधिक तेज ध्वनि उत्पन्न होने के कारण आमजन को असुविधा होने के साथ सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा सभी रेट्रो साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए कुल 7 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित बनाने रखने के यातायात नियमों का पालन करने की पूरजोर अपील की है।

