Sangam Today News/-
Almora/- थाना क्षेत्र चौखुटिया में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये 4लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार कोतवाली चौखुटिया के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान नायर पेट्रोल पम्प के नजदीक वाहन सं०यूके11-टीए4234 को चैक किया गया। तो ड्राइवर शराब के नशे में ड्राइव करते हुए पाया गया। साथ ही उसमें सवार 3 अन्य युवकों द्वारा भी शराब के नशे में उत्पात मचाया जा रहा था कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा चालक सहित अन्य 3 युवकों को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम- कमल सिंह बिष्ट ग्राम लंमबगढ़ जिला चमोली (चालक), दान सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी बाछुवाबाज गैरसैण , किशन नैनवाल पुत्र जयचंद नैनवाल कोट गैरसैण चमोली
4- राकेश उप्रेती पुत्र गोविंद राम बछुवाबांज गैरसैण चमोली निवासी शामिल हैं।

