Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोडा में SSP के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार जारी है।जिसके तहत वाहनों की सघन चैकिंग पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। ASP हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तॉता CO बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त व प्रभारी चौकी जागेश्वर कमित जोशीने पुलिस टीम के साथ चौकी जागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत शनिवार व रविवार में बढती भीड़ के दृष्टिगत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान एक वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल काली फिल्म हटवाते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 45 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹ 25हजार 500रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त चेकिंग के दौरान सड़क किनारे वाहन खड़ी कर शराब पीकर हुड़दंग एवं न्यूसेंस फैलाने वाले 7 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है।

