Sangam Today News/-
उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय और कई मैदानी जिलों में 5 मई से 8 मई 2026 तक खराब मौसम का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक, तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
5 मई का पूर्वानुमान:
राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज से अति तेज बारिश की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
अन्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।
6 मई से 8 मई तक का पूर्वानुमान:
राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में इन दिनों गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर अचानक मौसम बदल सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

