Ticker

6/recent/ticker-posts

24 साल की सेवा के बाद असमय विदाई, अल्मोड़ा पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई


Sangam Today News/- 
जनपद अल्मोड़ा के थाना भतरौजखान में तैनात कांस्टेबल संजीव कुमार का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। वह ड्यूटी से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दुखद घटना से पूरे अल्मोड़ा पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
संजीव कुमार मूल रूप से जनपद हरिद्वार के ग्राम शेरपुर, खेलमऊ (थाना झबरेड़ा) के निवासी थे। वर्ष 2002 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद उन्होंने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया। उनके योगदान को विभाग में हमेशा याद किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्रशेखर घोडके सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस बल द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
अल्मोड़ा पुलिस ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद भेजा। अधिकारियों और सहकर्मियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।