Ticker

6/recent/ticker-posts

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, 14 मई से डोली यात्रा शुरू


Sangam Today News/- 
उत्तराखंड के चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन अवसर से पहले शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 मई को रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर से प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान 16 मई को डोली रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी। इसके बाद 17 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर परिसर में पहुंचेगी।
18 मई को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।
गोपीनाथ से प्रस्थान कर पनार बुग्याल होते हुए 17 मई को मंदिर पहुंचेगी चल विग्रह डोली ।