Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 1100कन्याओं का पूजन कर मॉ राजेश्वरी का किया अभिषेक


Sangam Today News/- 
Almora/- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डोल(अल्मोड़ा) स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठ्म स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में भागीदारी की।इस मौके पर आयोजित भब्य 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1100कन्याओं का पूजन कर मॉ राजेश्वरी का अभिषेक व पूजा अर्चना की।सीएम धामी ने डोल आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं संचालित विभिन्न अध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन भी किया।इस दौरान सीएम ने कहा यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास जी की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। साथ ही उन्होंने बाबा कल्याणदास जी द्वारा वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का परिणाम है।महोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,विधायक मोहन सिंह मेहरा,विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी (DM)अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP) चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी(CDO) रामजीशरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।