Sangam Today News/-
स्याल्दे(Almora) /- अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत एसएसजे राजकीय पीजी कालेज (SSJ Govt PG College) स्याल्दे के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना ने दीप जलाकर किया।इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहा। विधायक महेश जीना ने अपने संबोधन में सकारात्मक सोच,अनुशासन,लग्न व मेहनत तथा समय का सदपयोग कर बेहतर लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।तथा महाविद्यालय की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण का आश्वासन दिया।प्राचार्य प्रो आभा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत कर महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों से अवगत कराया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।इस दौरान भवानसिंह ने रू दस लाख व मीरा रिखाडी ने रू एक लाख की धनराशि स्कालरशिप हेतु दी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ जगदीश चंद्र ने किया।
यहाँ जिपं० उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, ब्लाक प्रमुख मथुरा दत्त ,छात्र संघ अध्यक्ष शुभम कत्यूरा,मंडल अध्यक्ष कुदन लाल ,प्रेम गिरी गोस्वामी, प्रमुख राधा रमण उप्रेती , पूरन रजवार, प्रताप सिंह बसनाल, डॉ आभा अग्रवाल ,डॉ कुलदीप सिंह,डॉ अमित कुमार , डॉ निर्मल लोहनी ,डॉ स्वेता सिंह,डॉ मोनू वाला, डॉ नीशा आदि मौजूद रहे।

