Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के स्याल्दे तहसील अंतर्गत सिम गॉव के समीप एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। मंगलवार 5बजे के आसपास थाना देघाट को जानकारी मिली की सिम गांव के पास ऑल्टो कार संख्या UK 01A 3564सड़क से लगभग 20 फीट नीचे गिर मे गई है।
सूचना मिलते ही त्वरित गति से थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से ऑल्टो कार चालक भोपाल सिंह पुत्र बचे सिंह निवासी ग्राम जनरखड़ी (स्याल्दे) को सुरक्षित बाहर निकाला ।घायल चालक को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल निजी वाहन से पीएचसी स्याल्दे भेजा गया।जहां उपचार किया जा रहा है।


