अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ थाना सल्ट क्षेत्र अंतर्गत कूपी बैण्ड के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह ने बताया है कि शनिवार सुबह लगभग 7:25 बजे के आसपास थाने को सूचना प्राप्त हुई कि कूपी बेंड के पास एक कार सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर हुई है।
सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK-19B-0880 (कार)खाई में गिरी है। जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है।पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया,लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक का विवरण
सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 35 वर्ष,हाल निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर व
मूल निवासी ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी था। तथा वर्तमान में पीएनबी बैंक(PNB Bank) थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात था ।