Ticker

6/recent/ticker-posts

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी नर्सिंग संस्थानों के मनमानी के खिलाफ किया प्रदर्शन


Sangam Today News/- 
Almora/- यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ अल्मोड़ा में मंगलवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर संबोधित करते हुये वक्ताओं ने ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई निजी नर्सिंग संस्थान छात्रों के शोषण,अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के केंद्र बनते जा रहे हैं।इस दौरान यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।तथा अल्मोड़ा स्थित निजी इंस्टीट्यूट संस्थान से सबंधित पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ संस्थान नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हैं और छात्रों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। साथ ही, संस्थानों में छात्रों और कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।साथ ही हाल के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए प्रदर्शनकारियों ने एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी और धमकी की घटना को गंभीर बताया। उनका कहना है कि यह कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और इससे संस्थान संचालकों के बढ़ते मनोबल का संकेत मिलता है।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का तेजी से व्यवसायीकरण हो रहा है, जो चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी संस्थान नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।इस दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की आलोचना की। उनका कहना है कि आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपों की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।
प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।