Ticker

6/recent/ticker-posts

एसडीएम ने नौला में महिलाओं के साथ की गेहूं की क्रॉप कटिंग,लिया पैदावार का जायजा

Sangam Today News/- 
भिकियासैण (अल्मोड़ा)/- तहसील भिकियासैण अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सनणा के नौला में रविवार को उपजिलाधिकारी (SDM) साक्षी अरोड़ा ने महिलाओं के साथ गेहूं की क्रॉप कटिंग की।इस मौके पर एसडीएम ने महिला काश्तकारों से उन्नत खेती के सबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट की जानकारी देते हुए बताया कि किसी खेत में फसल की वास्तविक पैदावार का सही अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। जिसने खेत के एक छोटे से हिस्से से फसल की कटाई कर उससे प्राप्त फसल का वजन किया जाता है।जिससे फसल से कटाई से पहले व बाद में उपज के आकड़ों को सत्यापित करने,फसल बीमा के तहत नुकसान का मुल्यांकन कर काश्तकारों को मुआवजे की राशि तय करने में मदद मिलती है। यहां ग्राम प्रधान कविता देवी,काश्तकार दीपा देवी,राजस्व उपनिरीक्षक संदीप ममगाई, कमल आर्या, पंकज बिष्ट आदि मौजूद रहे।