Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत तथा दो घायल


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत ब्लाक स्याल्दे के थाना देघाट क्षेत्र में गढ़वाल सीमा से लगे नागचूलाखाल के समीप चिन्तौली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।जिसमें दो युवकों की मौत हुयी है। तथा दो घायल हैं।रविवार को देघाट-नागचूलाखाल मोटर मार्ग के ग्राम चिन्तौली में ट्रैक्टर ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया।सूचना मिलते ही थाना देघाट से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। तथा सभी घायलों को CHC देघाट पहुचाया।यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत दो व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया है।मृतकों में दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली तथा चन्दन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली शामिल हैं। 
 जबकि घायलों में गोपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली व नरेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली बताये गये हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।