Ticker

6/recent/ticker-posts

दो दिवसीय ककलासौं महोत्सव की शुरू हुयी व्यापक तैयारियां,पहली बार आयोजित हो रहा महोत्सव


Sangam Today News/- 
Almora( अल्मोड़ा) जनपद के भिकियासैण अंतर्गत अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौनलिया में पहली बार ककलासों महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसकी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।महोत्सव अगामी 30व31मई को होगा। महोत्सव आयोजन को सफल बनाने के लिए संयोजक मंडल की आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में एक बैठक हुई। जिसमें महोत्सव के संरक्षक सुप्रसिद्ध लोकगायक शिवदत्त पंत, संयोजक आनंद सिंह कड़ाकोटी ने आयोजन के उद्देश्य पर चर्चा की।तथा कहा
महोत्सव का मूल उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ो से जोड़ने का अभिनव व नवाचारी प्रयास है।कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से ककलासौं क्षेत्र को एक नयी पहचान दिलाने के साथ ही क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। उन्होंने ककलासौं क्षेत्र के बच्चों से इस महोत्सव पर अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करने का निवेदन किया। ककलासौं क्षेत्र के सभी लोगों से एकजुटता के साथ तन,मन,धन,जन के साथ सहयोग की अपील की। 
बैठक की अध्यक्षता हरीश चंद्र खुल्बै व संचालन स्थानीय संयोजक कृपाल सिंह शीला ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी, श्री 1008दर्शनगिरी महाराज,प्रधान विनोली कृषणा देवीग्राम प्रधान सीम- भुवन सिंह जमनाल, ग्राम प्रधान - बिनोली कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान - सीम ललित जमनाल, सामाजिक कार्यकर्ता जगतपाल सिंह, दिगपालसिंह नेगी, प्रेम प्रकाश,अभिनंदन नेगी, रामदत्त उप्रेती,आनंदबल्लभ गड़ाकोटी, हरीशचन्द्र खुल्बै , महिपाल सिंह कड़ाकोटी,दर्शन सिंह पटवाल,महेश चन्द्र पपनै, ग्राम प्रधान - बासोट शिवानी भण्डारी, भगवत सिंह, बलवन्त गिरी,चन्दन सिंह,जीवन सिंह नेगी, रुप सिंह कड़ाकोटी, बचन सिंह जमनाल, हिम्मत सिंह जमनाल, सुरेन्द्र सिंह रौतेला सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।