Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत पलायन निवारण आयोग ने चयनित किये हैं गॉव


Sangam Today News/- 
Almora/- जिलाधिकारी(DM) अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट भवन में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। डीएम ने विभागवार कार्य योजनाओं पर जानकारी लेते हुये चर्चा की।इस दौरान जानकारी दी गयी है कि उत्तराखंड पलायन निवारण आयोग ने जिला अल्मोड़ा (Almora) के 8 विकासखंडों (ब्लाकों) को पलायन प्रभावित के रूप में चिन्हित किया गया है, जिनके अंतर्गत कुल 78 ग्राम शामिल किये गये हैं हैं।इन चिन्हित ग्रामों में पलायन की समस्या के समाधान हेतु विभिन्न विभागों द्वारा रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से संबंधित कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों और लोगों का पलायन रोका जा सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा परिणामपरक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए।तथा कहा है ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाना आवश्यक है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी(CDO) रामजी शरण शर्मा, पीडी डीआरडीए केएन तिवारी सहित सबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।