Ticker

6/recent/ticker-posts

फर्जी सीमेंट डीलर बनकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर आया पुलिस गिरफ्त में


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के थाना दन्या क्षेत्र में फर्जी सीमेंट डीलर बनकर एक ठेकेदार से लाखों का साइबर ठगी करने वाले शामिल ठग को अल्मोड़ा पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।तथा ठगी गयी रकम ठेकेदार को लौटाई गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9अक्टूबर 2024 को थाना दन्या क्षेत्र निवासी ठेकेदार दिलीप सिंह ने तहरीर दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल पर स्वयं को “शर्मा जी” बताते हुए सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर स्थित एक सीमेंट कम्पनी का मार्केटिंग मैनेजर बताया। आरोपी ने सीमेंट बेचने के नाम पर विश्वास में लेकर उनसे ₹5 लाख 20हजार की धनराशि ठगी कर ली।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दन्या में FIR संख्या 30/2024 धारा 316(2)/318(4) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस व साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागरसी और लगातार प्रयासों से आरोपी को पश्चिम बंगाल में ट्रेस किया। न्यायालय में आरोपी द्वारा ठगी स्वीकार करने के बाद पीड़ित को पूरी ₹5.20 लाख की धनराशि वापस दिलाई गई।