Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के लिये मौसम विभाग का अलर्ट जारी


Sangam Today News/- 
राज्य के विभिन्न जिलों में 8 अप्रैल 2026 को मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है। इस दौरान लोगों, पशुधन और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
मौसम के इस बदलाव के चलते अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जान-माल की हानि की आशंका है। वहीं तेज़ हवाओं के कारण कच्चे मकानों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। ओलावृष्टि से फसलों, बागवानी और खड़ी कृषि को भी प्रभावित होने की संभावना है। खुले स्थानों पर मौजूद लोगों और पशुओं के घायल होने का जोखिम भी बढ़ सकता है, साथ ही खुले में खड़े वाहनों को भी नुकसान हो सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर ही रहें और खिड़की-दरवाजे बंद रखें। बिजली गिरने के दौरान बिजली संचालित वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और बागानों में ओलों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करें।