Sangam Today News/-
SSP Almora के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों का विशेष चैकिंग अभियान विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुरू किया है। तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान एक थार (कार ) चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगायी थी। साथ ही तीन बुलेट मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर लगे हुए पाये गये।
पुलिस टीम ने तत्काल प्रभाव से कार से मौके पर काली फिल्म हटाया गया व सभी रेट्रो साइलेंसर लगे मोटर बाइकों के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित मोटर बाइकों को सीज किया गय।कार वाहन चालक को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।

