Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने दिए आदेश


Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के स्याल्दे तहसील क्षेत्र अंतर्गत नागचूलाखाल मोटर मार्ग पर बीते माह हुये सड़क दुर्घटना मामले मे जिलाधिकारी (DM)अंशुल सिंह ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को नागचूलाखाल मोटर मार्ग पर ग्राम चिंतौली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (वाहन संख्या UK01C0215) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि घटना के कारणों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए उप जिलाधिकारी भिकियासैंण को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।