Ticker

6/recent/ticker-posts

इस जनपद में सोमवार को स्कूलों में जिलाधिकारी ने छुट्टी की घोषित


Sangam Today News/- 
देहरादून/- भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के सचेत पोर्टल के अनुसार वर्तमान में जनपद देहरादून में अत्यधिक तापमान-लू(हीट वेव) की स्थिति बनी है। जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत 27अप्रैल2026 को भी जनपद देहरादून में अत्यन्त गर्म दिन रहने की पूर्व चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत देहरादून जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12तक के सभी स्कूल एवं ऑगनबाड़ी केंदों में 27अप्रैल 2026 सोमवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।