Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को मिली कामयाबी,एक नशा तस्कर गिरफ्तार,वाहन सीज


Sangam Today News/- 
Almora/- SSP Almora के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ऑपरेशन प्रहार जारी है। पुलिस टीम ने बिना नंबर की नयी स्कूटी में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 920gm अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है।जिसकी कीमत ₹ 1.84लाख है।थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलकड़िया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार बलवंत सिंह निवासी कोटला थाना मुक्तेश्वर के कब्जे से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में FIR NO -7/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर( FIR )पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। तथा प्रयुक्त स्कूटी वाहन को सीज किया है।