Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्लाक कार्यालय में कार्यरत लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
Almora/- जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत विकास खण्ड कार्यालय लमगड़ा में कार्यरत लेखाकार को शिकायत पर विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों धर दबोचा है।शिकायतकर्ता से एक शौचालय निर्माण कार्य की एफडीआर रिलीज करने के एवज में लेखाकार हरीश सिंह बिष्ट ने रिश्वत मांगी।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने अपना जाल बिछाकर आरोपी लेखाकार को शिकायतकर्ता से ₹15 000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।