देहरादून/- अपर आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून प्रेस वार्ता में कहा कि पूरे प्रदेश में घरेलू गैस की सप्लाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है।उन्होने कहा अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को नियमित रूप से एलपीजी की आपूर्ति जी जा रही है। कामर्शियल सिलेंडर के सबंध में 66प्रतिशत वितरण हेतु उत्तराखंड शासन ने एसओपी जारी की गयी है। जिसमें होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट व ढाबा,गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट सुविधा, होम स्टे, विवाह समारोह व उद्योगों को 6310सिलेण्डर दैनिक रूप से वितरित किये जायेंगे।
प्रवासी मजदूरों व विद्यार्थियों के लिए 5kg सिलेंडर उपलब्ध
अपर आयुक्त ने जानकारी दी है कि प्रवासी मजदूरों एवं विद्यार्थियों के लिए 5 किलो के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। प्रदेश में सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि होम डिलीवरी सुनिश्चित हो । उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवासी मजदूरों एवं विद्यार्थियों के लिए 5 Kg का छोटू सिलेंडर (एफटीएल- फ्री ट्रेड एलपीजी) को पहचान पत्र पर किसी भी गैस एजेंसी से प्राप्त किया जा सकता है ।
कार्ड धारकों को मिलेगा 3माह का एक साथ राशन
अपर आयुक्त पीएस पागंती ने कहा है भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड धारक माह अप्रैल में तीन महीनों (अप्रैल, मई एवं जून) का एक साथ राशन निकटतम गल्ला केंद्रों से प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में 14 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को तीन महीनों का राशन एक साथ आवंटित किया जा रहा है।
15मार्च को रही सर्वाधिक पैनिक बुकिंग
पैनिक बुकिंग के संबंध में अपर आयुक्त पांगती ने बताया कि विगत 25 दिन के भीतर 15 मार्च को राज्य में सबसे ज्यादा पैनिक बुकिंग की गई थी, जिसकी संख्या 90 हजार थी ।मगर दिनांक 6 अप्रैल को स्थिति सामान्य हुई है. जिसकी संख्या 45 हजार रही। फिलहाल प्रदेश में एलपीजी बुकिंग सामान्य स्थिति में है ।

