Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा विधायक के पुत्र को यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी,कार हुयी सीज


Sangam Today News/- 
पर्यटक नगरी नैनीताल में एक विधायक के पुत्र को सत्ता की हनक भारी पड़ गयी।यातायात नियमों का उल्लघंन करने को लेकर नैनीताल पुलिस ने विधायक के पुत्र की कार को सीज कर दिया।यह मामला गुरूवार का है।पुलिस के मुताबिक मॉल रोड नैनीताल पर एक कार हूटर बजा रही थी।तथा कार पर यूपी विधानसभा विधायक (MLA) का स्टीगर लगा था।इस दौरान एसडीएम नवाजिश खालिफ भी इसी मार्ग से जा रहे थे। उन्होंने हूटर बजा रहे वाहन को रोका व जानकारी ली।जिसमें पता चला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा परिवार के साथ घूमने आया है।बिना वजह हुटर बजाने की गलती मानने के बजाय विधायक का पुत्र एसडीएम से उलझ गया।तथा सत्ता की हनक दिखाते हुए गाड़ी को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।सीओ सीटी रविकान्त सेमवाल के मुताबिक जॉच में वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाये गये। तथा पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुये फॉर्च्यूनर कार को मौके पर सीज कर दिया।