Sangam Today News/-
रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के जैनल (भिकियासैंण) में काग्रेंस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड काग्रेंस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा।
गुरूवार को बैठक में करन माहरा ने अनेकों लोगो को काग्रेंस की सदस्यता दिलायी। तथा पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। काग्रेंस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कुंवर सिंह,नवीन मेहरा, खीम सिंह , बालम सिंह डंगवाल , भगवत सिंह, शंकर दत्त पांडेय, भवानी दत्त , प्रेम सिंह मोहनसिंह, मथुरा सिंह सहित अनेकों लोग शामिल हैं।इस मौके पर करन माहरा ने कहा यह जुड़ाव केवल सदस्यता नहीं, बल्कि उत्तराखंड के बेहतर भविष्य और जनहित की राजनीति के प्रति विश्वास का प्रतीक है। जिस तरह से लगातार लोग कांग्रेस की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि संगठन दिन-प्रतिदिन और अधिक सशक्त हो रहा है।
बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। माहरा ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखे, उनकी समस्याओं को समझे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाए। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सजग, संगठित और सतर्क रहें, क्योंकि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतें हर स्तर पर सक्रिय हैं। लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ खड़ा है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, देवगिरी, पूरनसिंह मावड़ी, महिपाल सिंह,दीपक करगेती, राजेंद्र रावत, चंद्रशेखर,चंदन सिंह बिष्ट, भारत भूषण,कैलाश पंत, नरेंद्र सिंह,चंदन सिंह डंगवाल,जयप्रकाश, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।


