Sangam Today News/-
Almora जनपद के मोहान रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत तड़म (सल्ट) में वन विभाग ने मानव-वन जीव संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत सतत निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।यह जानकारी उपसंभागीय वनाधिकारी(एसडीओ) काकुल पुंडीर ने देते हुए बताया है कि बीते 31मार्च कोई हुयी दुखद घटना में 60वर्षीय खीमसिंह निवासी तड़म की वन्यजीव के आकस्मिक हमले से मृत्यु हो गयी थी।SDO ने कहा है विभाग द्वारा प्रभावित परिवार को सभी संभावित सहायता प्रदान की जा रही है। तत्काल राहत के रूप में ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।सुरह के दृष्टिगत मोहान रेंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे विभाग का गश्ती दल तैनात किए गए हैं। जो लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने एवं उसे पकड़ने के लिए पिंजरे, कैमरा ट्रैप एवं ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं तथा सुरक्षा संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्रों में न जाएं तथा सतर्क रहते हुए विभागीय निर्देशों का पालन करें।

