Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा पुलिस ने हेरोइन के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
Almora/- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा (SSP Almora) के सख्त निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा विरोधी अभियान जारी है।इसी के तहत अनेकों स्थानों पर चैकिंग की जा रही है।चैकिंग के दौरान कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस के हाथ सफलता लगी है।पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 11.6gm स्मैक के साथ 2नशा सौदागरों को गिरफ्त में लिया है।बरामद स्मैक (हेरोइन) की कीमत ₹3लाख43हजार800 आंकी गयी है।जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से 2 युवक सज्जन बिष्ट के कब्जे से 05.30 ग्राम व प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के कब्जे से 06.16 ग्राम (कुल- 11.46 ग्राम) अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO -34/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।गगिरफ्तार अभियुक्त सज्जन बिष्ट उम्र-23 वर्ष पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी दुगालखोला जनपद अल्मोड़ा तथा प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल उम्र- 28 वर्ष पुत्र स्व0 नवीन चन्द्र निवासी ग्राम दियारी कोतवाली भवाली जिला नैनीताल हैं।