Sangam Today News/-
स्याल्दे(अल्मोड़ा) /- स्वर्गीय श्री अनूप सिंह नेगी मैमोरियल विचार मंच के तत्वाधान में स्याल्दे खेल मैदान में आयोजित स्व०अनूप सिंह मेमोरियल बालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल प्रतियोगता के दूसरे दिन के खेल में ओप्पन वॉलीवाँल प्रतियोगता का शुभारम्भ विधायक महेश जीना ने किया। पहले दिन खेले गये ब्लाक स्तरिय बालीबाल प्रतियोगिता में तिवाड़ी बौरियर्स टीम विजेता रही । उप विजेता 30 प्लस स्याल्दे की टीम रही ।स्याल्दे मैदान में दिन - रात खेले जा रहे वॉलीबॉल प्रतियोगता के दूसरे दिन सोमवार को ओप्पन चैलेन्ज ट्राफी वॉलीवाल प्रतियोगता शुरू हुयी वॉलीवाल प्रतियोगता में प्रतिभाग करने जै माँ अगनेरी मांसी , हीना क्लव नैनीताल ,द्वाराहाट , परासर पैन्थर, नेगी वारियर्स स्याल्दे , धौलाखण्डी इन्टर प्राईजेज स्याल्दे ,गंगा कौम्पलैस स्याल्दे साहित 9 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। दिन - रात वॉलीबॉल ओप्पन टूनामेन्ट का उद्धघाटन लीग मैच तिवाड़ी वारियर्स व मांसी के बीचखेला गया जिसमें तिवाड़ी वारियर्स ने 25 - 13 से मैच जीता । वही दूसरा 30 प्लस व गंगा काम्प्लस पहला सैट जीत चुकी है आगे खेल जारी है। यहां कमेटी के अध्यक्ष नैशनल खिलाड़ी व शिक्षक यसपाल बिष्ट ने बताया कि वाँलीवाल मैच को निष्पक्ष सफल बनाने के लिए नैशनल खिलाड़ी - उप जिला क्रीडा अधिकारी चम्पावत चन्दन सिंह बिष्ट, व्यायाम शिक्षक गिरीश बिष्ट, शिक्षक शेखर काण्डपाल, शिक्षक कुलदीप गुंसाई , आदि निर्णायक की भूमिका में हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

