Ticker

6/recent/ticker-posts

दुखद खबर - वरिष्ठ पत्रकार नितेश का फोर्टिज हॉस्पिटल में हुआ निधन



Sangam Today News/- 
रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज पोर्टल कॉर्बेट हलचल व साप्ताहिक अख़बार के संपादक, तुलसी पुस्तक भण्डार तथा सरस्वती प्रिटिंग प्रेस के संचालक नितेश जोशी का लंबी बिमारी के बाद रविवार सायं 4बजे के आसपास फोर्टिज हॉस्पिटल दिल्ली में निधन हो गया है।नितेश निष्पक्ष व सशक्त लेखनी की पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।उन्होंने सच्चाई को हमेशा निर्भीकता से सामने रखते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान समाज में बनायी थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुयी है।