Sangam Today News/-
देहरादून/ भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, जो 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं, की संभावना व्यक्त की है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।
मौसम चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

