Sangam Today News/-
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर खतरनाक रुख ले सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा जिला-स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। खासकर पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और नदियों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने का खतरा भी बना रहेगा।
⚠️ संभावित असर:
आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल का खतरा
ओलावृष्टि से फसलों और बागवानी को नुकसान
तेज हवाओं से पेड़ गिरने और कच्चे मकानों को नुकसान
सड़क मार्ग बाधित होने की आशंका
पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा
👉 सलाह:
खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें
पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें

