Sangam Today News/-
Almora/- स्याल्दे विकास खण्ड अंतर्गत तथा चौखुटिया ब्लॉक सीमा पर स्थित जीआईसी जौरासी की हाईस्कूल की छात्रा दीपा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपा ने लगन, मेहनत, कठिन परिश्रम के फलस्वरूप उत्तराखंड विद्यालयी परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में 94%अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 18वॉ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। साधारण परिवार से तालुक रखने वाली ब्लाक चौखुटिया के ग्राम पंचायत खत्याड़ी निवासी होनहार छात्रा दीपा पुत्री जगतसिंह अपने घर से लगभग एक घंटे की खड़ी चढ़ाई चढ़कर गॉव के अन्य बच्चों के साथ जीआईसी जौरासी पढाई करने जाती पहुचती है।विषम परिस्थितियों के बाद भी दीपा ने 470 अंक प्राप्त कर 94 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 18वीं रेंक हासिल है। दो विकासखंड के मध्य के स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है।दीपा क्षेत्र के छात्र छात्राओं के लिए एक नजीर बनी है।बीईओ स्याल्दे वंदना रौतेला, विद्यालय की प्रधानाचार्या इन्दु राना, शिक्षक वीरेंद्र बिष्ट, संदीप मंदोला, बालम सिंह, माया बिष्ट, प्रकाश सिंह, कविता पाण्डे ने खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

